Friday, July 20, 2012

जीवन क्या है?



जीवन एक उपहार है।
जीवन अगर अभिशाप है तो वरदान भी है।
जीवन अगर क्रूर है तो दयालु भी है।
जीवन अगर कठिन है तो आसान भी है।
जीवन अगर एक अनसुलझी पहेली है तो सुलझा हुआ जवाब भी है।
जीवन अगर अन्जान है तो जाना पहचाना भी है।
जीवन अगर स्थिर है तो यह बदलता भी है।
जीवन में अगर उतार है तो चढ़ाव भी है।
जीवन में अगर बुराई है तो वहीं अच्छाई भी है।
जीवन में अगर झूठ है तो कुछ सच्चाई भी है।
निर्भर हम पर है हमें क्या चाहिए....
क्योंकि जीवन अगर युद्ध है तो इसमें शांति भी है।
चुनना भी हमें ही है.... नफरत या प्यार....